सीवान, जून 1 -- लकड़ी नबीगंज(सीवान)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो जाने के बाद सोमवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान लखनौरा गांव निवासी मोहर मांझी के 26 वर्षीय पुत्र लाल बाबू मांझी के रूप में की गई है।

हादसे की जानकारी भरण-पोषण के लिए लंबे समय से वहां कार्यरत था। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लाल बाबू मांझी रोजगार की तलाश में बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए लंबे समय से वहां कार्यरत था। बता...