बेंगलुरु में सम्मानित हुए चैनपुर के युवा साहित्यकार ईश्वर वर्मा
गुमला, मई 26 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर निवासी युवा साहित्यकार ईश्वर वर्मा को बेंगलुरु में आयोजित मेदनी प्रेरणा साहित्यिक संस्था के 11वें वार्षिकोत्सव में साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निरंतर सक्रिय साहित्य साधना के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 24 मई 2026 को संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष वीणा मेदनी के नेतृत्व में हुआ।
ईश्वर वर्मा का साहित्यिक सफर ईश्वर वर्मा वर्ष 2015 से मेदनी प्रेरणा साहित्यिक संस्था से जुड़े हैं और लगातार हिंदी साहित्य की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके पिता उमेश कुमार ने बताया कि ईश्वर को बचपन से ही हिंदी कविता और साहित्य में विशेष रुचि रही है। वे विभिन्न साहित्यिक मंचों पर कविता लेखन और काव्य पाठ करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.