बेंगलुरु, अप्रैल 10 -- सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसने बेंगलुरु के लोगों खासकर युवाओं और माता-पिता के बीच दहशत फैला दी थी। इस वीडियो में एक व्यक्ति अजीबोगरीब और बेसुध अवस्था में हरकतें करता दिख रहा था। दावा किया जा रहा था कि यह व्यक्ति किसी खतरनाक 'जॉम्बी ड्रग' के प्रभाव में है। लेकिन अब बेंगलुरु पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के बाद इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।कैसे फैली दहशत? यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा था। कन्नड़ फिल्म अभिनेता दुनिया विजय ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में चिंता जताते हुए युवाओं को सतर्क रहने और पुलिस से इस 'नए ड्रग' के दावों की जांच करने की अपील की थी। इसके बाद से ही श...