मेरठ, अप्रैल 23 -- बेंगलुरु के शिमोगा में मेरठ के बदमाशों ने सरेआम लूटपाट की थी। खुलासे के लिए टीम को लगाया गया था, जिसके बाद सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई। पता चला कि मेरठ के अपराधियों का गैंग है और इसी ने पूर्व में कई घटनाओं को बेंगलुरु ने अंजाम दिया था। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम को मेरठ दबिश के लिए भेजा गया है। फिलहाल मेरठ के श्यामनगर और मजीदनगर में दबिश दी जा रही है। शिमोगा में कुछ समय पहले महिला के साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर महिला के ऊपर हमला किया गया था। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। सीसीटीवी कैमरों के अनुसार पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान की। पता चला कि आरोपी राज्य से बाहर के हैं। इसके बाद खुलासे के लिए टीम को लगाया गया।आरोपियों की पहचान मेरठ के बदमाशों के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.