बेंगलुरु में बिखरी बनारस की संस्कृति
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सनातनी संस्कृति और कला की राजधानी काशी की आध्यात्मिक सुगंध सुदूर दक्षिण तक बिखर रही है। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में हो रहे यूपी महोत्सव में काशी की कई विभूतियों ने शुक्रवार को शिरकत की। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से हो रहा है। यह भी पढ़ें- अस्सी घाट पर कुचिपुड़ी की मनमोहक प्रस्तुति, कलाकारों का हुआ सम्मानउत्सव का पहला दिन उत्सव के पहले दिन काशी की समृद्ध संगीत परंपरा और सांस्कृतिक वैभव छाया रहा। वहां मौजूद देश-विदेश के साधकों के लिए यह आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। महोत्सव में बनारस घराने के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं.साजन मिश्र ने अद्वितीय प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने काशी की अगाध संगीतमय विरासत को मंच पर जीवंत किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.