नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- कर्नाटक के गोकर्ण समुद्र तट पर तेज लहरों की चपेट में आने से बेंगलुरु की एक कंपनी के 3 कर्मचारियों की डूबकर मौत हो गई। हादसा डुब्बनशशि बीच पर हुआ, जहां समुद्र में नहाने उतरे पांच कर्मचारी अचानक उठी तेज लहरों के कारण किनारे से दूर बह गए। इनमें से 2 लोगों को लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 3 कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी। बचाव दल ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान शोभा दास देवेंद्रनाथ, मोहम्मद अकरम इस्माइल अहमद और विश्वा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार ने NCP विधायकों की बुलाई तत्काल बैठक, मुंबई से दिल्ली तक हलचल तीनों मृतक बेंगलुरु की कंपनी एलोरिका इकोपेस के कर्मचारी थे। इस कंपनी का ऑफिस शहर के बेलंदूर इलाके में है। कंपनी के कुल 16 कर्मचारियों...