बेंगलुरु में पोचरी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
धनबाद, अक्टूबर 2 -- पोचरी निवासी मिथुन कुमार सिंह (26) की मौत सोमवार को बेंगलुरु में तबीयत खराब होने के बाद हो गई। बताया जाता है कि मिथुन 26 सितंबर को अपने गांव से रोजगार के लिए बेंगलुरु गया था। परिजनों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से शव को पोचरी लाने में सहयोग का आग्रह किया। सांसद व विधायक ने तत्काल पहल करते हुए बंगलोर के स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया और अपने स्तर से लगातार प्रयास कर अपने निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर मिथुन के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक आवास पोचरी मंगवाया। गुरुवार की सुबह शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। विधायक शत्रुघ्न महतो पोचरी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मिथुन दो भाइयों में बड़ा था। उनकी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.