बेंगलुरु में दूसरे दिन भी मेरठ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते चार पदक
मेरठ, मई 27 -- बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी मेरठ की महिला पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। महिला लॉन्ग जंप टी-44 वर्ग में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी रितिका ने 3.71 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। महिला जैवलिन थ्रो एफ-34 वर्ग में मेरठ की दीपिका रानी ने 13.39 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। इससे पहले मंगलवार को भी उन्होंने शॉट पुट में रजत पदक हासिल किया था। वहीं महिला शॉटपुट एफ-46 वर्ग में उत्तर प्रदेश की रिया सिंह ने 10.59 मीटर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।इसके अलावा महिला डिस्कस थ्रो एफ-56/57 वर्ग में फातिमा खातून ने 18.57 मीटर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.