बेंगलुरु में ट्रक के धक्का लगने से बिहजादी के एक मजदूर की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
हाजीपुर, जून 29 -- सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बिहजादी वार्ड संख्या-13 के एक मजदूर की मौत बेंगलुरु में ट्रक के धक्का लगने से हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी सभी चित्कार कर रोने लगे। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पर पहुंच गए। मृतक सहदेई बुजुर्ग पंचायत के बिहजादी वार्ड संख्या 13 निवासी रघुनाथ ठाकुर के 28 वर्षीय पुत्र राकेश ठाकुर था। मृतक राकेश ठाकुर बेंगलुरु में मजदूरी करता था। बताया गया कि 27 जून को होटल में खाना खाने जाने के दौरान जब सड़क पार कर रहा था,उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया था। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे गम्भीर हालत में बेंगलुरु में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार की स्थिति मौत की सूचना घर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.