मांझी, जनवरी 9 -- छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव के पांच युवक शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु में गैस रिसाव से लगी आग में झुलस गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुर्दाहां खुर्द गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। झुलसने वालों में भरदुल खान का पुत्र बिट्टू खान, खलील मियां का पुत्र अरबाज आलम, कन्हैया चौधरी का पुत्र अन्नू कुमार, महेश चौधरी का पुत्र रोहित कुमार तथा अरब गुलाम हुसैन का पुत्र मुजफ्फर आलम शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- बिहार के युवक की झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.