नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की लड़की ने एक फैक्ट्री के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। खबर सामने आते ही सनसनी फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना फॉक्सकॉन की एक यूनिट में हुई है, जो ऐपल के iPhone असेंबल करती है। एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि आरोपी की पहचान रेनुका के रूप में हुई है, जो देवनहल्ली स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार को फैक्ट्री के शौचालय में अचानक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी और नवजात के शव को एक बैग में डालकर फेंक दिया। यह भी पढ़ें- टॉयलेट का शीशा तोड़ अपना गला काटने लगा पॉक्सो एक्ट का आरोपी, थाने में हड़कंप मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य क...