बेंगलुरु, अक्टूबर 22 -- बेंगलुरु से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बेंगलुरु से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत नवंबर में होने की संभावना है। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। खास बात यह है कि नई ट्रेन से दोनों शहरों के बीच सफर का समय घटकर 20 घंटे से भी कम होने की उम्मीद है। फिलहाल इस दूरी को तय करने में ट्रेनों को करीब 22 से 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है।बेंगलुरु से शुरू होगा ट्रेन का पहला सफर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन अगले महीने होने की संभावना है। ट्रेन अपनी पहली यात्रा बेंगलुरु से शुरू करेगी। इससे पहले मई में रेल...