बेंगलुरु पवन ने किया मंजूषा कला का प्रतिनिधित्व
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मंजूषा कलाकार पवन कुमार सागर को बेंगलुरु में आयोजित पांच दिवसीय लोक कला के राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार की ओर से मंजूषा कला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित ने बताया कि भारतीय विद्या भवन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्र भारती कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में देश के 13 राज्यों की 15 लोक कला विधाओं से जुड़े लगभग 50 कलाकार भाग ले रहे हैं। जिले के पवन कुमार सागर को बिहार की पारंपरिक मंजूषा कला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पवन सागर दक्षिण भारत में मंजूषा कला को लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.