बेंगलुरु जाने वाली विशेष ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।ट्रेन 04131 में चार अक्तूबर और वापसी में ट्रेन 04132 में सात अक्तूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में कोचों की संख्या 23 से बढ़कर 24 हो जाएगी। इसमें 10 स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, नौ सामान्य और दो एसएलआर/डी कोच होंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आज से बदली संरचना से चलेगी प्रयागराज-साबरमती स्पेशल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.