बेंगलुरु-कोलकाता का विमान लखनऊ डायवर्ट
लखनऊ, मार्च 28 -- खराब मौसम का असर अब विमान सेवाओं पर साफ नजर आने लगा है। शनिवार तड़के बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1871 कोलकाता में मौसम खराब होने के चलते लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद उसे अमौसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान की यहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-1871) बेंगलुरु से निर्धारित समय रात 8:50 बजे रवाना होकर 11:35 बजे कोलकाता पहुंचती है। शुक्रवार को बेंगलुरु से रात 8:50 के बजाय देरी से रात 10:56 बजे रवाना हुई थी। कोलकाता पहुंचने पर वहां खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसकी वजह से विमान कुछ देर तक कोलकाता एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.