कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। इंडिगो की फ्लाइट के रद्द होने का सिलसिला महज चार उड़ानों वाले कानपुर एयरपोर्ट भी लगातार पड़ रहा है। बुधवार को हैदराबाद से कानपुर आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई, जिससे कानपुर से हैदराबाद जाने वालों को मायूस होना पड़ा। हालांकि, यात्रियों को पहले ही एसएमएस के जरिये जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद इमरजेंसी में जाने वाले कुछ लोग इसलिए एयरपोर्ट पहुंचे कि शायद अंतिम समय में एयरपोर्ट प्रबंधन बहाली की जानकारी दे। हैदराबाद जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट का रुख करना पड़ा। मुंबई आने वाली फ्लाइट बुधवार को 47 मिनट की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुई। राहत भरी खबर यह रही कि सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार चलने वाली बेंगलुरु की फ्लाइट भी रोजाना कर दी गई। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की ...