बरेली, जून 3 -- नवाबगंज।गेट लगाने के लिए ब्रह्मदेव स्थल की दीवार तोड़नेमें मंगलवार को प्रधान पति ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।रत्ना नंदपुर गांव में स्थित ब्रह्मदेव स्थल में दूसरा गेट लगाने को दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने बाउंड्रीवाल की दीवार को तोड़कर गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया था। नाराज प्रधान पति लाल सिंह ने पुलिस को सूचना दे निर्माण रुकवा दिया था। मामले में प्रधान पति ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...