बृहन्महाराष्ट्र मंडल ने मनाया 101वां स्थापना दिवस
वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाराष्ट्र के बाहर रहने वाले मराठियों की केंद्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल का 101वां स्थापना दिवस रविवार को उत्साह से मनाया गया। मंडल से संलग्न संस्थाओं श्रीकाशी महाराष्ट्र सेवा समिति, श्रीगणेश उत्सव सेवा समिति, नारायण शिक्षण संस्थान की ओर से चिंतामणि गणेश का विशेष पूजन किया गया।गणेश शिशु वाटिका, विमलानंद गुरुकुल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी, वैदिकों के बीच पंचांग, वृद्धाश्रम में फल और मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी संतोष सोलापुरकर, विशाल औढ़ेकर, पूर्व अध्यक्ष अनंतराम बख्शी, दर्शील सोलापुरकर, संजय रोहे, उदय कंठाले, आश्रय मिटकर, प्रदीप पाठक, पीयूष, शिवम् आदि उपस्थित रहे। संचालन षडानन पाठक कारखेडकर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.