गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) राकेश कादियान ने बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, रहने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बातचीत में बुजुर्गों ने संस्था द्वारा दी जा रही देखभाल पर संतोष जताया। सीजेएम राकेश कादियान ने कहा कि समाज में निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण, बेहतर इलाज और भावनात्मक सहयोग मिलना बहुत जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज के लिए काफी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर डीएलएसए की टीम ने एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं ...