मथुरा, जनवरी 4 -- नववर्ष के शुभारंभ के साथ बृज स्टार्स के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के तहत शुक्रवार को नोएडा के इंडोर स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में श्री वृंदा ग्रुप के स्वामित्व वाली बृज स्टार्स ने नोएडा निंजास को करीबी मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट में वर्ष की दूसरी शानदार जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ से ही बृज स्टार्स के खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए मुकाबले पर पकड़ बना ली। टीम के मुख्य रेडर ने बेहतरीन चपलता और सूझबूझ के साथ लगातार अंक बटोरे, जबकि डिफेंस ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए नोएडा निन्जास के रेडरों को बार-बार विफल किया। पूरे मैच के दौरान बृज स्टार्स का आत्मविश्वास चरम पर रहा, जिससे विपक्षी टीम वापसी नहीं कर सकी। पिछले मुकाबलों से सीख लेते हुए बृज स्टार्स ने इस मैच में संयम और आक्रामकता का शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.