शाहजहांपुर, मई 19 -- स्थानीय बृज विद्या स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित अंतर-विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज, सिउरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।मुख्य अतिथि डॉ. उदित यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए। कमलेश यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल में विजेता टीम ने 12 ओवर में 187 रन बनाए, जिसमें अनुराग ने 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली और 'मैन ऑफ द मैच' बने। वहीं खुशदिल को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. सुदीप कुमार श...