गाजीपुर, अगस्त 3 -- खानपुर। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह तथा सह-आरोपी विनोद तोमर को महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के बाद रामकरन इंटर कॉलेज, ईशोपुर रामपुर में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। कुश्ती कोच एवं खेल अध्यापक राम आशीष यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। गाजीपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ. जय सिंह 'पप्पू' ने न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए इसे सत्य और न्याय की जीत बताया। इस अवसर पर अंकुर यादव, पियूष यादव, शिवेन्द्र कुमार, अंश यादव, शिवम पहलवान, विशाल यादव, आर्यन यादव, विनायक चौहान, प्रिया शुक्ला, महक, सिद्धि, खुशी, रिया सेन, अर्पिता...