आगरा, मार्च 2 -- वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उ.प्र. के बैनर तले सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। आयोजन में बेंकट हॉल संचालक, केटरिंग कारोबारी, ईवेंट प्लानर के साथ ही शहर के कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। आयोजन में बृज के गीत की प्रस्तुति दी गई। संगठन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि इस पर्व को ईवेंट के माध्यम शोकेस किया जाएगा। विभिन्न आयोजनों में फूलों की होली को खास तवज्जो दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विवाह उद्योग को नए आयाम देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। आयोजन में प्रियंका तिवारी, भूरा, सोनू बंसल, मनप्रीत सिंह सोबती, छोटू, अमित कुमार सिंह, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, राधे राजपूत, रवि पटेल, राहुल गौर आदि का सहयोग रहा। आभार अनिल सविता ने जताया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.