रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिटी क्लब में शनिवार शाम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें बक्शी ग्रुप के कलाकारों ने बृज की होली और बरसाने की फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ विधायक तिलकराज बेहड़, शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, विधायक पुत्र अतुल पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी एवं जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात कलाकारों ने होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा और पारंपरिक होली गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। समारोह में अनिल चौहान, महानगर अध्यक्ष मनोज आर्या...