बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज का बदलेगा स्वरूप
मथुरा, अगस्त 5 -- मांट, कस्बा स्थित श्री बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा अलंकार न्यास की प्रेरणा से कायाकल्प होने जा रहा है। न्यास की पहल पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और सौंदर्यकरण के लिए कई करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। 8 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में इन विकास कार्यों के लोकार्पण एवं नए निर्माण कार्यों के शिलान्यास का कार्यक्रम किया जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक पदम सिंह शर्मा ने बताया कि शिक्षा अलंकार न्यास विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विकास और उन्हें बेहतर स्वरूप देने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को जोड़कर लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मांट के इस कन्या इंटर कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने हाथ बढ़ाया है। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.