मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर आगमन पर व्यापारी समाज ने भी जनसभा में भारी संख्या में सहभागिता निभाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गुरुवार को उप्र व्यापारी संरक्षण संस्थान पर एक बैठक संपन्न हुई । बैठक में संस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रीमोहन तायल ने सर्वसम्मति से व्यापारी नेता बृजेश दीक्षित को सहारनपुर मंडल का संयोजक, संजय मित्तल को जिला संयोजक और मुरली गगनेजा को नगर संयोजक बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही इन सभी से शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारी हित में कार्य करने की बात कही गई। बैठक में कमलकांत शर्मा, अरुण सपरा, जयदीप श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, राजेश साहनी, आशीष तोमर, कुलदीप मित्तल, विनोद अनेजा, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.