नई दिल्ली, फरवरी 18 -- प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद पर पिछले दिनों डिप्टी सीएम बृजेश पााठक ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बृजेश पाठक ने कहा था कि चोटी नहीं खींचना चाहिए था। ये महापाप है। जिन लोगों ने चोटी को छुआ है उनको पाप लगेगा। कई बरस बाद भी बहुत पाप पड़ेगा। सब खाता-बही में लिखा जा रहा है। अब इस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने तंज कसा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल के सदस्य होने के नाते पाप तो उनको (बृजेश पाठक) को भी लगेगा। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लखनऊ में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह (बृजेश पाठक) उसी पार्टी का हिस्सा हैं, मंत्रिमंडल में भी है...