भागलपुर, मार्च 12 -- बाथ ग्राम में श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचिका किंकरी किशोरी जी ने सुंदर महारास का वर्णन किया और फिर श्रीकृष्ण के मथुरा गमन के प्रसंग में भक्ति के अश्रु नहीं रुके। बृजवासियों के लिए कृष्ण से बढ़कर कुछ भी नहीं था। जब से कृष्ण बृज छोड़कर गए बृजवासी बस सांसें ले रहे थे। वास्तविकता तो यह है कि वे उतना ही जिए जब तक श्रीकृष्ण का संग था। फिर उद्धव-गोपी संवाद का वर्णन करते हुए श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुंदर झांकी का दर्शन व श्रवण कराया गया। इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.