बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा में खुशी
बोकारो, अक्टूबर 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पलामू से तीन बार सांसद रहे बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा पेटरवार प्रखंड के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि बृजमोहन राम की नियुक्ति झारखंड के लिए गर्व का विषय है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता को महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपना सामाजिक समावेश और सभी वर्गों की भागीदारी का संदेश देता है। उन्होंने बृजमोहन राम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, वरिष्ठ नेता शांतिलाल जैन, असित कुमार बनर्जी, नागेश्वर कुमार, पिंटू, मुकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.