गुड़गांव, जुलाई 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। श्रावण मास के पहले सोमवार को नूंह के पांडवकालीन मंदिर पर आयोजित होने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा 14 जुलाई को निकलेगी। इसकी योजना बनाने के लिए सोमवर को सेक्टर-23 के श्री शक्ति मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें गुरुग्राम से बृजमंडल शोभा यात्रा के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति के प्रधान की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र फ़ौजी और व्यवस्था प्रमुख बीएन लाल, महिला समन्वय कैलास यादव, हेमलता शर्मा, पुष्पलता पवानी जयसवाल, राजेश दुआ, सुरेन्द्र सैनी, सुकेश, सचिन, अशोक पहलवान को बनाया गया। समिति ने बैठक में आह्वान किया कि इस यात्रा को सभी के सहयोग से आस्था और श्रद्धा के साथ सौहार्द पूर्ण ढंग से सर्व समाज को साथ लेकर संपन्न किया जाएगा । यात्रा गुरुग्राम के सेक्टर-10 के श्रीराधा कृष्ण मंदिर से 14 जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.