जींद, अगस्त 19 -- कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नाम सुनते ही भड़क गईं। उन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गुंडा और अपराधी' कह दिया। कहा कि इतनी इज्जत क्यों देनी हैं...। यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद बृजभूषण का समर्थन कर रही है। हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से विधायक विनेश फोगाट (31) ने जींद में एक राजनीतिक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''बृजभूषण कौन है? उसे भूल जाइए। वह एक गुंडा और अपराधी है। हमें उस आदमी को इतनी इज्जत क्यों देनी चाहिए?'' यह भी पढ़ें- पहलवानों ने क्राइम की जगह-समय तक गलत बताई, कैसे गिरा केस और बृजभूषण हो गए बरी?गोंडा में कई लोग बृजभूषण से परेशान हैं विश्व चै...