बृजभूषण शरण सिंह के साथ खत्म हुआ झगड़ा, रामदेव बोले- पतंजलि के घी में कोई मिलावट नहीं
नई दिल्ली।, सितम्बर 23 -- योग गुरु रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों ही दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो चुका है। रामदेव ने खुद भी इसका ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता निभाने वालों को उन्होंने धन्यवाद कहा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने रामदेव के बारे में भी भला-बुरा कहा था। रामदेव ने कहा, ''लोग सुनी सुनाई बातों पर चले जाते हैं। बृजभूषण शरण सिंह को भी सुनी-सुनाई बातों के कारण गलतफहमी हो गई थी। आज उन्होंने भी सारे मामले का पटाक्षेप कर दिया। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद कर दिया। आज मुझे प्रणाम करके गए हैं। वह बोले कि वह संत-सनातन का सम्मान करते हैं।'' रामदेव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.