बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी राजनीति में आने को तैयार, बोलीं- पार्टी नहीं नेतृत्व से होती है पहचान
ककोड़ (बुलंदशहर) हिटी, सितम्बर 8 -- भाजपा के पूर्व सांसद बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। बुलंदशहर में सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं शालिनी सिंह ने राजनीति में आने की अपनी इच्छा स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज में पहचान किसी पार्टी या टिकट से नहीं, बल्कि नेतृत्व और जनता के लिए किए गए काम से बनती है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहता है तो वह निश्चित रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगी। शालिनी सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से नोएडा में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब राजनीति में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी अथवा विपक्ष को देखकर नहीं, बल्कि सही मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने में विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.