नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी किए जाने के खिलाफ पीड़ित महिला पहलवानों ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निचली अदालत के 3 अगस्त के फैसले के खिलाफ दायर इस याचिका पर शनिवार को विशेष जज (एमपी-एमएलए केस) दिग विनय सिंह की अदालत में सुनवाई होगी। महिला पहलवानों ने अपनी अपील में कहा है कि एसीएमएम अश्विनी पंवार की निचली अदालत का बरी करने का फैसला कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं है। अदालत ने सबूतों का चुनिंदा मूल्यांकन किया और यौन उत्पीड़न पीड़ितों के प्रति सदियों पुरानी और रूढ़िवादी धारणाओं के आधार पर फैसला सुनाया।पहलवानों ने क्या अपील की? सीनियर वकील रिबेका जॉन के जरिए दाखिल इस याचिका में अदालत के फैसले पर गंभीर सवाल उठा...