नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश को चार भागों में बंटने और राजभर समुदाय से सीएम बनाने के प्रस्ताव को चुनावी जुमला बताया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की परिस्थिति से अवगत नहीं है। वह यूपी की परिस्थिति तक नहीं जानते हैं। उन्‍होंने कहा कि ओपी राजभर उत्तर प्रदेश की परिस्थिति से अवगत नहीं हैं। इसलिए सस्‍ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के निराधार बयान दिए जा रहे हैं। बृजभूषण ने कहा कि यूपी एक ऐसा राज्‍य है, जहां से संसद में 80 सांसद जाते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह चुनावी जुमला है। बिना सोचे-समझे दिया गया बयान है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे देश के लिए इसलिए मानी जाती है क्योंकि यही एक प्रदेश है कि जहां संसद में 80 सांसद जा...