नई दिल्ली, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने ऐक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण राजपूत के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बृजभूषण राजपूत से 7 दिन के अंदर मामले को लेकर जवाब मांगा है। बीते दिन 30 जनवरी को महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा हो गया, जब चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका काफिला रोक लिया। गांव में पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सि...