अमरोहा, अगस्त 4 -- अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर अमरोहा पुलिस ने बृजघाट और तिगरी धाम में पहली बार आधुनिक जल सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया है।

सुरक्षा उपाय एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीप वाटर बैरिकेडिंग, थ्रो बैग और वाटर स्कूटर जैसे अत्याधुनिक संसाधन तैनात किए गए हैं। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में डीप वाटर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि वे केवल सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और जल पुलिस थ्रो बैग की मदद से सुरक्षित दूरी से तत्काल रेस्क्यू कर सकेंगे। वहीं नदी में तेज गश्त, निगरानी और बचाव कार्यों के लिए वाटर स्कूटर की व्यवस्था की गई है।

निगर...