हापुड़, जून 7 -- बृजघाट स्थित गंगा पुल और फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कराने में जुट गई। रविवार को दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर एनएचएआई की ओर से बृजघाट फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे स्याना चौकी इंचार्ज मनीष चौधरी ने यातायात को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सुचारु रूप से निकाला।बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग पर खड़े ट्रक को भी हटा दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया। यह भी पढ़ें- वीकेंड पर दूसरे दिन भी हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर घंटों रेंगते रहे वाहन इसके बाद गंगा पुल और फ्लाईओवर पर ...