अमरोहा, दिसम्बर 28 -- गजरौला, संवाददाता। बृजघाट गंगा में शुक्रवार देर शाम डूबे देवरिया के युवक का शनिवार को भी कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। दिन निकलते ही परिवार वालों के साथ पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के गांव कटीवला निवासी 40 वर्षीय शेरू पुत्र रामबली बृजघाट पुलिस चौकी के पास गांव खड़कपुर में तरबूज की पलेज की बुआई करता था। वह हर साल की तरह इस बार भी परिवार के साथ पलेज लगाने आया हुआ था। वह गंगा किनारे परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे काम खत्म करने के बाद शेरू गंगा में नहा रहा था। नहाते वक्त पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेरू के परिजनों से घटना के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.