समस्तीपुर, मई 9 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब में बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और चीख पुकार मच गया। मृतक विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 10 निवासी छोटू राय के पुत्र आकाश कुमार (11) बताया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शवघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जाता है कि आकाश सुबह पढ़ने के लिए घर से उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय विभूतिपुर गया था। वह पांचवी कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के दौरान मौका पाकर विद्यालय से बाउंड्री फांदकर बूढ़ी गंडक नदी तट पहुंचा। जहां स्कूल ड्रेस खोलकर नदी किनारे रखकर स्नान करने के लिए नदी में प्रवेश किया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह लापता हो गय...