समस्तीपुर, मार्च 27 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूब कर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अकबरपुर गांव के वार्ड 11 निवासी रामनारायण साहनी के पुत्र संजीत कुमार साहनी (35) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक गांव से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान वह गहरे में चला गया। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते तबतक वो डुब चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचे। वहीं काफी मशक्कत के बाद निजी गोताखोर की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कल्याणपुर पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.