समस्तीपुर, मई 22 -- कल्याणपुर। मई महीना समाप्त होने वाला है परंतु अब तक बूढ़ी गंडक तटबंध की मरम्मत करना विभाग ने मुनासिब नहीं समझा है। इसका आलम यह है कि थाना क्षेत्र के मोहनपुर, रमोली, लदौरा, रामपुरा एवं गोपालपुर आदि अन्य जगहों पर तटबंध पर रेन कट बन गए हैं। अब अगर बारिश अधिक होती है तो वह रेन कट बड़ा सा गड्ढा बन जाएगा। तटबंध के किनारे बसे लोगों ने बताया कि तटबंध की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है जिससे तटबंध किनारे बसे लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। वही तटबंध के तटीय इलाके में बसे लोगों ने बताया की हालत काफी जर्जर है और स्लूइस गेट की भी मरम्मत नहीं कराई गई है जिसके कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर रिसाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वही अंचलाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि स्थल निरीक्षण के उपरांत ही आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित किया जा...