बूढ़ी गंडक का सिकंदरपुर में बढ़ा जोर, कांटी में राहत नहीं
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंडक और बागमती के तेवर में शुक्रवार को कमी आई। हालांकि, दोनों नदियों अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, पिछले तीन दिनों से बढ़ रही बूढ़ी गंडक में शुक्रवार को और उफान आया। यह कांटी में लाल निशान को पार करने के बाद अब शहर से सटे सिकंदरपुर में भी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। इस कारण बांध के भीतर निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है。
बूढ़ी गंडक का जल स्तर जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बूढ़ी गंडक को छोड़ गंडक और बागमती का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बूढ़ी गंडक कांटी में 12 सेमी की वृद्धि के साथ खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर थी। यहां इसका जलस्तर 55.13 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सिकंदरपुर में इसका जलस्तर करीब 16 सेमी बढ़कर 50.32 मीटर पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.