बूढ़ी गंडक और बागमती से 11 माफिया कर रहे बालू चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बूढ़ी गंडक और बागमती नदी से 11 माफिया बालू की चोरी कर रहे हैं। जेसीबी और ट्रैक्टर से दिन रात नदी से बालू की चोरी हो रही है। सरेआम बालू चोरी कर रहे इन माफियाओं की सूची खान एवं भू तत्व विभाग ने डीएम और एसएसपी को भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग ने जिन स्थानों से बालू चोरी की जा रही है, उसकी सूची भी डीएम व एसएसपी को भेजी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: अवैध मिट्टी ढुलाई करने में दो ट्रैक्टर जब्त बालू चोरी की रिपोर्ट विभागीय अवर सचिव पीयूष कुमार सिंह ने डीएम व एसएसपी को बताया है कि आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग के पुलिस अधीक्षक ने बागमती और बूढ़ी गंडक से बालू चोरी में हाल में सक्रिय माफियाओं की सूची भेजी है। नदी से बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने को बनाई गई नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.