गढ़वा, सितम्बर 30 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। जिले में तैनात 172 बटालियन सीआरपीएफ को यहां से हटाकर अरुणाचल प्रदेश भेजे जाने के आदेश को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार से स्थानांतरण के आदेश पर पुनर्विचार करने तथा बटालियन की तैनाती गढ़वा में यथावत रखने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बड़गड़ और भंडरिया क्षेत्र कभी माओवादियों के कोयल-शंख जोन का हिस्सा रहा है। बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों का प्रमुख ठिकाना माना जाता था। उस दौर में बड़गड़ मुख्यालय से आगे बढ़ने पर सुरक्षा बलों को मुठभेड़ का सामना करना पड़ता था और क्षेत्र में बारूदी सुरंगों का खतरा बना रहता था। यह भी पढ़ें- Dumka News: बाबूडीह उर्दू बूथ पर मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि, जांच की मांग माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियानों में पुलिस और सुरक्षा बलों के कई जवानों ने जान...