बूढ़ा पहाड़ विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश
गढ़वा, मई 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अपर मुख्य सचिव सह गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की सचिव वंदना दादेल का 14 मई को संभावित दौरा है। उनके दौरे के मद्देनजर बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागों व पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के सभी संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। यह भी पढ़ें- कार्य में कोताही बरतने वालों पर शोकॉज कर रोका जाएगा वेतन :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.