चम्पावत, फरवरी 16 -- टनकपुर। अन्नपूर्णा जन सेवार्थ टैक्सी समिति ने पूर्णागिरि मेले के दौरान बूम पार्किंग क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार जगदीश नेगी को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि बूम पार्किंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए यहां स्वास्थ्य कैंप लगाना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने बूम में पानी का स्टेंड पोस्ट लगाने, शौचालयों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष पंकज सिंह महर, उपाध्यक्ष बची सिंह महर, मीना महर, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, चंचल सिंह, मनोज आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.