चंदौली, अप्रैल 8 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। मौसम का मिजाज इधर कई दिनों से बिगड़ा हुआ है। इससे खेती किसानी प्रभावित हो रही है। बुधवार की सुबह फिर अचानक आसमान में बादल छा गए और हल्की बूदाबांदी हुई। जिससे लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण कि इस समय गेहूं से लेकर अन्य फसलों की कटाई-मड़ाई का काम चल रहा है। इससे खेती का काम भी पिछड़ने के साथ ही फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने का भय किसानों को सता रहा है। गेहूं, जौ के साथ दलहनी और तिलहनी फसलें पक चुकी है। उनकी कटाई का कार्य जिले में तेजी से शुरू हो चुका है। किसानों का कहना है कि फसलें पक चुकी हैं ऐसे में किसान मौसम को लेकर परेशान है। मंगलवार की रात तेज हवा चलने से खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल भी उड़ गई। वहीं बुधवार को सुबह अचानक बादल छाने से फिर मौसम में बदलाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.