मेरठ, जून 25 -- भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बुलंदशहर सहकारी बैंक के चेयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष छह जुलाई तक चलेगा। कहा कि इस दौरान प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में संगोष्ठियां और विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. मुखर्जी के सम्मान में प्रमुख चौराहों या मार्गों का नामकरण भी किया जाएगा। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, हरमन सिटी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के उपलक्ष्य में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता डीके शर्मा ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत की अखंडता का प्रतीक बताया। जोर दिया कि आज राष्ट्र प्रथम केवल एक भावना नहीं, बल...