बदायूं, सितम्बर 2 -- बदायूं, संवाददाता। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रभारी ने कहा भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से और अधिक मजबूत होगी।कहा, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता है। बूथ समिति में कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह निरंतर समाज के बीच रहकर लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करते हैं।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा दो सितंबर को मंडल कार्य समिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ सत्यापन बैठकें आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: भाजपा ने संगठन मजबूती के लिए बनाई रणनीति तीन एवं चार सितंबर को...